माफिया अशरफ और अतीक अहमद के बाद एक और माफिया की कचहरी में हत्या कर दी गई है. आरोपी शूटर वकील की ड्रेस में आया था. और उसने कचहरी में पेशी पर आए गैंगस्टर संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी है. इस दौरान एक सिपाही और एक बच्ची भी घायल हुई है.

लखनऊ (digital team theuptopvoice)। कुख्यात गैंगस्टर संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा की लखनऊ कचहरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जीवा मुख्तार का करीबी माना जाता था, हत्यारा शूटर वकील की वेशभूषा में था, जिसे मौके से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
गैंगस्टर संजीव उर्फ जीवा पूर्वांचल के बीजेपी विधायक ब्रह्म दत्त द्विवेदी की हत्या का आरोपी था, उसकी पत्नी ने दो साल पहले चीफ जस्टिस इंडिया को पत्र भेजकर पति की हत्या की आशंका भी जताई थी। हमलावर आरोपी वकील की ड्रेस में था, जिसकी पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव निवासी जौनपुर के रूप में हुई है.
घटना में एक बच्ची भी घायल हुई है, जिसका इलाज बलरामपुर चिकित्सालय में चल रहा है कोर्ट में पुलिस बल तैनात है. हमले में एक सिपाही लाल मोहम्मद भी घायल हुआ है.






