सीतापुर जिले के बिसवां निवासी जाबिर अली अपनी पत्नी, बच्चे समेत अपनी ससुराल खीरी जिले के त्रिलोकपुर गांव आए हुए थे। यहां वापस जाते समय उनका साला उन्हे पलिया छोड़ने जा था. तभी सड़क पर ट्रैक्टर और वैन में टक्कर के बाद दो टुकड़ों में हुआ ट्रैक्टर का अगला पहिया बाइक से टकरा गया. जिससे मौके पर चारों लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद बाइक में आग लग गई.

लखीमपुर खीरी (Theuptopvoice) । सीतापुर जिले के निवासी जाबिर अली पुत्र अली शेर (38) अपनी पत्नी खुशनुमा (32) पुत्री जन्नत के साथ अपनी ससुराल त्रिलोकपुर थाना पलिया गए थे। गुरुवार को उन्हे वापस बिसवां जाना था, पलिया से बस पर बिठाने के लिए उनका साला चांद पुत्र समसुद्दीन (35 )अपनी बाइक पर सभी को बिठाकर पलिया जा रहा था। पलिया निघासन रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पहले ट्रैक्टर और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर में ट्रैक्टर का अगला पहिया टूट कर बाइक से जा भिड़ा , वहीं दूसरा हिस्सा खंदक में जा गिरा। हादसे में बाइक पर सवार चारों लोगों की मौत हो गई। जब कि वैन और ट्रैक्टर सवार चालकों को कम चोट आई हैं। हादसे में बाइक में आग लग गई।

हादसे की भ्यानकता देखकर लोग अवाक रह गए, मासूम बच्ची का पैर कट कर अलग हो गया था, चारों शव सड़क पर बिखरे पड़े थे। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोग सूचना पाकर पहुंच गए हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर और वैन को कब्जे में ले लिया है। घटना स्थल के करीब में अफरातफरी का माहौल बना रहा।





