सीतापुर से भाजपा विधायक रहकर पार्टी से बगवात करने वाले क्रांतिकारी विधायक का खिताब हासिल करने वाले राकेश राठौर ने अब सपा से भी किनारा कर लिया है. वो पार्टी से लंबे समय से नाराज बताए जा रहे थे, जब अखिलेश यादव शुक्रवार को सीतापुर आ रहे हैं, उससे एक दिन पहले जमीनी नेता माने जाने वाले राकेश राठौर ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया है,

सीतापुर (theuptopvoice) ।
सीतापुर (theuptopvoice) । भाजपा से सीतापुर सदर सीट से विधायक रहे बाद में समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने वाले राकेश राठौर ने आखिरकार कांग्रेस ज्वाइन कर ली। वो पार्टी में लगातार अनदेखी किए जाने से आहत थे. पिछड़ा समुदाय से आने वाले राकेश राठौर ने नवंबर 2021 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे, बाद में पार्टी ने उन्हें विधानसभा का टिकट भी नही दिया था।
हाल ही में नगर निकाय चुनाव में उनकी पत्नी सीतापुर से टिकट की दावेदार थीं, लेकिन पार्टी ने पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल की बहू को टिकट दे दिया था। लगातार अनदेखी से नाराज बताए जा रहे राकेश राठौर ने आखिरकार कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर ली.
सपा छोड़ कांग्रेस का थामा हाथ,

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज लाल खाबरी, (पूर्व सांसद), प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। राकेश राठौर के साथ समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे और दर्जा प्राप्त मंत्री डॉक्टर सीपी राय ने पार्टी की सदस्यता ली.





