जिला जज, डीएम, एसपी ने परखी न्यायालय की सुरक्षा.

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) 09 जून। शुक्रवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर पहुँचकर सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा भी लिया। डीएम, एसपी ने जनपद न्यायाधीश लक्ष्मीकांत शुक्ला के साथ शुकवार को न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्रवेश द्वारों पर तैनात वर्दीधारियों की सक्रियता देखी। वहां लगे उपकरणों की क्रियाशीलता के बारे में पूछताछ की।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की गहन जांच की जाए। वादकारी बिना मेटल डिटेक्टर परीक्षण किए अंदर न जाने पाएं। इस सतर्कता के चलते कोर्ट में प्रवेश करने वाले व्यक्ति की सघन चेकिंग की गई, उसके बाद ही उन्हें कोर्ट में प्रवेश दिया गया। इसके अलावा यहां तैनात पुलिसकर्मियों, मशीनरी का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा में लगे जवानों को अलर्ट करते हुए कहा कि न्यायालय गेट पर चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश जाने दिया जाए। इसके बाद ज़िला जज व डीएम, एसपी ने न्यायिक अधिकारियो सहित आला अफसरों ने जनपद न्यायालय में बैठक की। कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की योजना बनाई।





