मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार प्राप्त करती बिजुआ की महिला किसान राजेद्री देवी को सम्मानित किया गया
उत्तर प्रदेश सरकार से शिक्षा के क्षेत्र में राज्य पुरस्कार विजेता वीरेंद्र शुक्ला की माता को प्रदेश में उत्तम गन्ना उत्पादन किसान का खिताब मिला था, शनिवार को उन्हे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से सम्मानित किया,
लखनऊ 10 जून 2023 । मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ(लोक भवन) में उन्नतशील किसानों की गन्ना विभाग द्वारा आयोजित एक बैठक की गई।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बिजुआ के अध्यक्ष व उच्च प्राथमिक विद्यालय बझेड़ा के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र शुक्ला की माता जी राजेंद्री देवी को
प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे प्रदेश में गन्ने के सबसे अधिक उत्पादन के लिए पुरस्कार दिया गया इस पुरस्कार के तहत उनको ₹50000 की धनराशि शासन द्वारा प्रदान की गई इस मौके पर गन्ना मंत्री लक्ष्मीकांत चौधरी व राज्य मंत्री संजय गंगवार उपस्थित रहे गन्ना आयुक्त और प्रमुख सचिव समेत उत्तर प्रदेश शासन के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे ।