आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, लखीमपुर शाखा ने केंद्रीय गृहराज्य मंत्री और सांसद अजय मिश्र टेनी से मुलाकात कर प्रदेश में कार्यरत 150000 शिक्षामित्रों को नियमित किए जाने की मांग की. शिक्षामित्रों ने एक मांग पत्र सौंपा और अपने सांसद से निवेदन किया कि इस पूरे मामले को सदन में रखें.

लखीमपुर खीरी । (the Up top voice) । समान काम के लिए समान वेतन की मांग करते हुए शिक्षामित्रों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को लखीमपुर खीरी में ज्ञापन सौंपा। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षा मित्र वेलफेयर एशोसिएशन उ0प्र0 की शाखा लखीमपुर-खीरी के शिक्षामित्रों ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री सौंपे ज्ञापन में कहा है कि 23 साल से प्रदेश में शिक्षण कार्य में लगे शिक्षक शिक्षा मित्रों को सिर्फ आज 10 हजार मिल रहा है, ऐसे में वो घर का खर्च कैसे चलाएं।

केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को ज्ञापन उ0प्र0 के बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत लगभग 1 लाख 50 हजार शिक्षा मित्रों को स्थायित्व देकर समान कार्य के लिए समान वेतन देने के सम्बन्ध में दिया। इसके साथ ही शिक्षामित्रों ने कहा कि उ0प्र0 के बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में विगत 23 वर्षों से अल्प मानदेय पर शिक्षण कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि विगत 23 वर्ष पूर्व प्राथमिक विद्यालय में जो शिक्षक नियुक्त हुए थे उनको वर्तमान समय में लगभग 1 लाख रूपया वेतन प्रतिमाह मिल रहा है जबकि इसके विपरीत शिक्षामित्रों को मात्र 10 हजार रूपये में ही अपने परिवार का भरण पोषण करना पड़ रहा है।
शिक्षामित्रों के प्रतिनिधि मंडल से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि वो इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखने के साथ व्यक्तिगत बात करूंगा।
इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में शिक्षा मित्र वेलफेयर एशोसिएशन उ0प्र0 के शाखा लखीमपुर के जिलाध्यक्ष/प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गोस्वामी, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह, जिला कोषाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री राजेश कुमार सहित भारी संख्या में शिक्षा मित्र मौजद रहे।





