
लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। बिजली की समस्या को लेकर भाकियू ने महकमे को सुधार के लिए 6 दिन में सुधार करने को अल्टीमेटम दिया है.

भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह बुधवार को संगठन पदाधिकारी और किसानो के साथ अवर अभियंता से मिले और बिजली की आवाजाही और लो वोल्टेज से निजात दिलाने की मांग की.
बिजुआ हैडिल पर सैकड़ों किसान पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत की अधिकारियों ने 3 से 4 दिन का समय मांगा, कहा बिजली की समस्या सही हो जाएगी। किसान नेता ने कहा अगर बिजली समय सही नही हुई तो 20 जून को आंदोलन किया जाएगा।





