अबे चू### हो क्या ! टिफिन चर्चा में शामिल होने आए जलशक्ति मंत्री मंच से अधिकारी को अपशब्द कहते देखे जा रहे हैं, स्वतंत्र देव सिंह का ये वीडियो वायरल है. दूसरे वीडियो में वो एक प्रधान को मंच से जनता से रूबरू करा रहे हैं. मंत्री जी पूछते हैं कि इन प्रधान को आप लोग जानते हैं, तो मंच के सामने बैठी एक महिला बोलती है ‘कि इन्हे कौन नही जानता है.. लुच्चा हैं गांव का.
लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को लखीमपुर पहुंचे, यहां पर सदर विधानसभा में सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों का जनता के बीच चर्चा कर सत्यापन करना था. ऐसे में जलशक्ति मिशन के ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर को किसी बात पर अपशब्द बोलते वीडियो वायरल हो गया.
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लखीमपुर खीरी जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे थे. सदर विधानसभा के मुड़िया खेड़ा गांव में जलशक्ति मिशन की ट्रेनिंग के बारे में मंच से जानकारी लेनी शुरू की. कोऑर्डिनेटर शरद शुक्ला से जब मंत्री ने कुछ पूछा, जवाब से असंतुष्ट मंत्री जी ने ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर को फटकार लगाई, साथ ही अपशब्द भी कहे. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

दूसरा वायरल वीडियो में भी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ही हैं. इस वीडियो में मंत्री ने ग्राम प्रधान के कंधे पर हाथ रखकर पूछा – आप इन्हे जानते हो, तो भीड़ से आवाज आई, जानते हैं, प्रधान हैं। तभी मंत्री जी ने एक अन्य प्रधान के कंधे पर हाथ रखकर पूछा – इन्हे जानते हो, भीड़ में बैठी एक महिला की आवाज आई, इन्हें कौन नहीं जानता, ‘ प्रधान है, यह लुच्चा है गांव का. और भी शब्द कहे, जो अमर्यादित थे,…। मंत्री जी महिला की बात सुनकर कहने लगते हैं कि बैठिए – बैठिए, उसके बाद एक ठहाका सुनाई देता है. हालांकि यह बात हास परिहास में कही गई प्रतीत होती है. लेकिन यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.





