Hardoi : उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली प्रभारी की सड़क हादसे में मौत, नैमिषारण्य जा रहे थे दर्शन करने

उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली के इंचार्ज राघवेंद्र सिंह की हरदोई बेनीगंज इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई. वह सीतापुर जिले के नैमिष तीर्थ पर दर्शन करने जा रहे थे।

File photo: raghvendra singh

लखनऊ ( टीम डिजिटल theuptopvoice)। उन्नाव गंगाघाट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह का सड़क हादसे में निधन हो गया । ये हादसा हरदोई जिले में हुआ है। इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह कानपुर में भी कई थानों में तैनात रहे थे।

हरदोई कोतवाली इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें उन्नाव में तैनात प्रभारी निरीक्षक की मौत हो गई जबकि उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सीतापुर रोड पर हुआ। एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। बताते चलें कि जनपद कानपुर के बर्रा कानपुर नगर निवासी इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह उन्नाव जनपद के गंगा घाट कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे,व चालक नीलकमल पुत्र संतोष निवासी शुक्लागंज गंगा घाट के साथ आज सुबह नैमिषारण्य जा रहे थे।

दुर्घटनाग्रस्त कार

सीतापुर रोड पर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में भदहा गांव के समीप सीतापुर की तरफ से आ रही आम से लदी एक तेज रफ्तार डीसीएम ने प्रतापनगर तरफ की ओर से जा रही स्विफ्ट डिजायर कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे कार सवार दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा व कोतवाल सुनील दत्त कौल ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र कोथांवा भेजा जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रिफर कर दिया था जहां इंस्पेक्टर की मौत हो गयी।

Leave a Comment