लखीमपुर खीरी के पलिया निघासन रोड पर अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा गई, हादसे में पीलीभीत जिले के दंपति और उनके 10 साल के बेटे की मौत हो गई,


लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। जिले में हुए एक सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। हादसा पलिया निघासन मार्ग पर हुआ, यहां एक अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराने के बाद खाई में जा गिरी, जिससे पुलिया में टक्कर लगने से बच्चे समेत पति पत्नी की मौत हो गई।
लखीमपुर खीरी में पलिया कला निघासन रोड बेला गांव के रपटा पुल के पास अनियंत्रित बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई, बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। हादसे में पीलीभीत के थाना बिलसंडा गांव ईशापुर रहने वाले बाइक सवार रंजीत सिंह पुत्र खजान सिंह, उनकी पत्नी सुखबीर और एक 10 साल के बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गई । समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया भेजा है शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है





