जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा सफलता में रेडक्रॉस टीम बनेगी सहयोगी

कई जिलों की रेडक्रॉस टीम की सदस्य अलग अलग स्थान से हुए रवाना, खीरी से तीन सदस्यीय टीम बनेगी सहयोगी

  • चेयरमैन ईरा श्रीवास्तव ने टीम को पुष्प देकर और झंडी दिखाकर किया रवाना
लखीमपुर से रेडक्रॉस कमेटी सचिव आरती श्रीवास्तव की अगुवाई में लेगी हिस्सा

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। जगन्नाथपुरी में होने विशाल जगन्नाथपुरी रथयात्रा उत्सव को सफल बनाने के लिए शासन – प्रशासन लगा है, वहीं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सेवासकर्मी इस धार्मिक उत्सव में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। लखीमपुर जिले से 3 रेडक्रॉस सेवियों को नगर पालिका परिषद चेयरमैन डॉक्टर इरा श्रीवास्तव ने शुभकामनाओं की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


लखीमपुर रेलवे स्टेशन से सुबह लखनऊ की ट्रेन पर रेडक्रॉस जिला सचिव आरती श्रीवास्तव की अगुवाई में उड़ीसा जा रहे इस सेवी दल को विदाई देने क्षेत्र के तमाम सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने भोर में स्टेशन पहुंचकर अपनी शुभकामनाएं दीं। इस रेडक्रॉस सेवी दल में रेडक्रॉस आजीवन सदस्य एड अनुराग सक्सेना, विजय यादव ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा उत्सव में हमे मानव सेवा का सौभाग्य प्राप्त होगा। रेडक्रॉस जिला सचिव आरती श्रीवास्तव ने कहा कि रेडक्रॉस सदैव सेवा में खड़ा रहती है। उन्होंने कहा इससे पूर्व वह प्रयागराज संगम तट पर कुंभ व माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा कर चुकी हैं। सेवा से उन्हें आंनद की अनुभूति होती है।
रेडक्रॉस टीम को बधाई देते हुए लखीमपुर चेयरमैन डॉक्टर इरा श्रीवास्तव ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह लखीमपुर के लिए बेहद गर्व की बात है कि जगन्नाथपुरी की पावन धरा पर होने वाले बहु प्रसिद्घ रथयात्रा उत्सव में लखीमपुर के सेवी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जेसीआई से राम मोहन गुप्त ‘अमर’, आर्येन्द्र पाल सिंह, सपना कक्कड़, सुनील कक्कड़,श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर जिलाध्यक्ष एड राजेश श्रीवास्तव, महासचिव प्रदीप सक्सेना मुकेश, बबिता सक्सेना, सुनीता सिंह, पूर्णिमा मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव (पत्रकार), समाज सेवी ब्रजेश मिश्र, अनिल नूतन श्रीवास्तव,सुनीता सिंह, वीरेंद्र सिंह,हर्यंक सिंह सहित दर्जनों पत्रकारों एवं सेवियों ने उपस्थिति दर्ज करवाते हुए रेडक्रॉस सेवी दल का उत्साहवर्धन किया । वहीं लखनऊ रेलवे स्टेशन पर डॉ रविन्द्र शर्मा रेडक्रॉस खीरी चैयरमेन एवं कानपुर रेलवे स्टेशन पर रेडक्रॉस कानपुर चैयरमेन अंगद सिंह ने रेडक्रॉस दल को माला पहनाकर शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment