अब नहीं बन्द होगी गरीब काजल की पढ़ाई, यूपी पुलिस के दरोगा ने एक बिटिया की पढ़ाई की उठाई जिम्मेदारी,

  • खीरी जिले के खमरिया थाना के प्रभारी इंचार्ज ने गरीब बेटी की पढ़ाई और घर के जरूरी खर्च की ली जिम्मेदारी
  • दरोगा ने कहा पैसों की कमी की वजह से नहीं छूटेगा किसी भी बच्चे का स्कूल
गुरुवार को खमरिया थाना कार्यालय पहुंची काजल और उनकी मां के साथ प्रभारी अजय राय

रिपोर्ट – रमेश मिश्रा

(THE UP TOP VOICE) लखीमपुर खीरी/खमरिया। यूपी मिशन शक्ति 3.0 के तहत बुधवार को खमरिया थाना थानाध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में शेरपुर व लुधौनी गांव में बैठकें हुई। बैठक में सभी को मिशन शक्ति 3.0 के तहत उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया गया। साथ ही बैठक में शामिल हुई एक गरीब महिला की बात सुनकर थानाध्यक्ष ने उसकी बिटिया की कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ले ली।

दरोगा ने पूछा किसी को कोई समस्या, एक महिला बोली साहब – चिंता इतनी की कहीं गरीबी मेरी बिटिया की छुड़वा दे न पढ़ाई

थाना खमरिया के थानाध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 3.0 अभियान के दौरान थानाध्यक्ष ने सभी को मिशन शक्ति से सम्बंधित जानकारी दी। साथ ही सभी से उनकी समस्याओं को भी पूछा। इसी बीच ग्राम सभा शेरपुर के मजरा बनियनपुरवा निवासी संगीता देवी ने अपनी गरीबी का हवाला देकर अपनी पुत्री काजल जो कक्षा 9 में शिक्षा ग्रहण कर रही है। पैसो के अभाव में उसकी पढ़ाई बाधित होने की बात कही। जिसको सुनकर थानाध्यक्ष अजय राय ने महिला को निराश न होने की बात कह उसकी बेटी काजल की कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई का पूरा खर्च उन्होंने स्वयं उठाने का भरोसा दिया। साथ ही बताया कि जुलाई में स्कूल कालेज खुलते ही बिटिया काजल की पढ़ाई का पूरा खर्च अब वह उठाएंगे।

थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में किसी बच्चे की पैसों के अभाव मे नही छूटेगी पढ़ाई,

थानाध्यक्ष अजय राय ने बताया कि बिटिया काजल के साथ साथ अगर क्षेत्र में किसी अन्य बालक या बालिका की पैसों के अभाव मे पढ़ाई बाधित होती है। तो उसकी जानकारी उन्हें दें। ऐसे बच्चों की वह हरसंभव मदद कर पढ़ाई का खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। पता चला है कि काजल के पिता की मौत हो चुकी है। जिसके चलते पारिवारिक आय करीब करीब शून्य है। गुरुवार को काजल अपनी मां के साथ थाना खमरिया पहुंची, और प्रभारी अजय राय से मुलाकात की।

Leave a Comment