हज़रत मुस्लिम की शहादत पर हुई मजलिस

इस मौके पर ताबूत और आलम का जुलूस निकाल कर इमामबाड़ा में गश्त कराया गया।

शिया इमामाबाड़ा में मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना समीर

(THEUPTOPVOICE) लखीमपुर/खीरी टाउन। खीरी कस्बे में स्थित शिया वक्फ इमामबाड़ा में हज़रत मुस्लिम की शहादत के मौके पर एक मजलिस का आयोजन किया गया.

मजलिस के बाद ताबूत और आलम का जुलूस इमामबाड़ा परिसर में गश्त कराया गया, ताबूत पर लोगों ने फूल चढ़ा कर दुआएं मांगी। मोहल्ला मुगली टोला में स्थित शिया वक्फ इमामबाड़ा में हज़रत मुस्लिम की शहादत के मौके पर मजलिस का आयोजन किया गया मजलिस की शुरुआत तालिब ने कलाम पढ़कर किया उसके बाद सय्यद फुरात अली ने नोहा पेश किया, मौलाना समीर लहरपुरी ने मजलिस को खिताब करते हुए हज के अहकाम पर रोशनी डालते हुए इस्लामी कलैंडर के हिसाब से नौ जिलहिज्जा को कुफे शहर में हज़रत मुस्लिम और उनके दो बेटे की शहादत का दर्दनाक मंजर पेश किया. जिसमें हज़रत मुस्लिम की शहादत सुनकर लोगों ने आंसुओं से खिराजे अकीदत पेश किया मजलिस के बाद आलम और ताबूत का जुलूस निकाला गया.,जुलूस इमामबाड़ा परिसर में घूमता हुआ देर रात को संपन्न हुआ. इस मौके पर राज हुसैन, बाबर, शकील मियां, कुमेल, कामिल, राशिद हुसैन ,आसिफ हुसैन , अदनान, आसिफ आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment