
लखीमपुर खीरी (Theuptopvoice)। कोतवाली लखीमपुर में तैनात महिला आरक्षी प्राची द्विवेदी को डीजीपी यूपी ने पुलिस मुख्यालय (सिग्नेचर बिल्डिंग) यूपी में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने भी प्राची को बधाई दी। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिन से चले मिशन शक्ति कार्यक्रम में एवं जिले में सराहनीय कार्य करने वाली महिला आरक्षियों का चयन किया गया। पूरे यूपी में से 3 महिला आरक्षियों को चुना जाना था । इनमे हरदोई से सविता उपाध्याय लखीमपुर खीरी से प्राची दिवेदी और अयोध्या से पुष्पा सागर के नाम चुने गए।





