केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी भी रहेंगे मौजूद दुधवा जंगल में बसे थारू जनजाति के लोगों से बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी आज स्किल सेल एनीमिया रोग के बारे में जागरूक भी करेंगे. एकलव्य स्कूल में सारी तैयारियां कर लीं गईं हैं।

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 1 जुलाई को खीरी जिले के दुधवा जंगल में बसे थारू जनजाति के लोगों से रूबरू होंगे। चंदन चौकी के एकलव्य स्कूल में इस कार्यक्रम की सारी तैयारियां कर ली गई है । स्कूल में इंटरनेट और टीवी की व्यवस्था की गई है, दिन के करीब 3:30 बजे से इस कार्यक्रम के जरिए थारू बाहुल्य गांव के लोग देश के प्रधानमंत्री से रूबरू होंगे इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद अजय मिश्र टेनी भी मौजूद रहेंगे।
खीरी जिले के 2 ब्लाकों में करीब 41 गांव में थारू जनजाति के लोग निवास करते आ रहे हैं कई दशकों तक इन्हें हाशिए पर रखा गया देश में जब वनाधिकार कानून लागू हुआ तब इनको इनके हक मिलने शुरू हो गए अभी खीरी जिले में कई गांव वनाधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, दरअसल नेपाल सीमा से सटे भारत के किनारे दुधवा जंगल में कई दशक से आदिवासी थारू जनजाति के लोग निवास करते रहे हैं दुधवा जंगल के अस्तित्व में जब दुधवा टाइगर रिजर्व और दुधवा नेशनल पार्क आ गया तब से थारू जनजाति के लोगों और वन अफसरों के बीच एक संघर्ष शुरू हो गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज थारू जनजाति से वर्चुअल संवाद के बाद इस जनजाति के लोगों को अपने उत्थान की नई उम्मीद जगी है जंगल के भीतर अभी ने तमाम ऐसी सुविधाएं नहीं मिल रही है जो भारत के आम नागरिकों को उपलब्ध हैं फिर भी भारत सरकार ने इस जनजाति के उत्थान के लिए थारू बहुल इलाकों में एकलव्य स्कूल, हॉस्टल और बालक बालिकाओं को पढ़ाई में विशेष छूट दे रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज थारू जनजाति के लोगों में पाई जाने वाली स्किल सेल एनीमिया रोग के बारे में भी जागरूक करेंगे।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी स्थानीय सांसद भी हैं, एक बहुत बड़ी उपलब्धि आज उन के माध्यम से लखीमपुर खीरी को मिलने जा रही है ।जब देश के प्रधानमंत्री अति पिछड़ी जनजाति के लोगों से रूबरू होंगे तो वाकई इनके उत्थान की संभावनाएं दिखेंगे लंबे समय से थारू जनजाति के लोगों का और दुधवा जंगल के अफसरों के बीच आए दिन संघर्ष होता रहता है, जिस से लेकर तमाम खबरें आती रहती हैं।





