नए बीएसए प्रवीण कुमार ने संभाला विभागीय कामकाज

लखीमपुर खीरी (Theuptopvoice) । जनपद खीरी के नए बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आज बीएसए कार्यालय पहुंचकर कामकाज का संभाला। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने नवागंतुक बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का स्वागत किया और उन्हें चार्ज का हस्तानांतरण किया। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जनपद खीरी प्रदेश में शीर्ष स्थान बनाए रखेगा।
बीएसए प्रवीण कुमार ने अपने समस्त शिक्षा अधिकारियों और कार्यालय के कर्मचारियों से मुलाकात की। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। बीएसए प्रवीण कुमार ने कार्यालय के सभी के पटल पर पहुंचकर कार्यालय का कामकाज देखा और उच्च अधिकारियों से भी मुलाकात की।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी आगरा जनपद से स्थानांतरित होकर अपने जिले खीरी में आए हैं। 2020 बैच के पीईएस अधिकारी है।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने अपनी प्राथमिकताओं में शासन की योजना अनुसार लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों मनोयोग से कार्य करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि मिशन कायाकल्प का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण, निपुण भारत योजना, स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नामांकन, डीबीटी, शारदा कार्यक्रम, दीक्षा पर प्रशिक्षण, विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, विद्यालय के भौतिक और शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने में सभी अपने अपने स्तर से मनोयोग से जुड़कर जनपद को शीर्ष स्थान पर पहुंचाएं।





