लखीमपुर खीरी (Theuptopvoice)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने लखीमपुर विकास क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर विद्यालय के भौतिक और शैक्षिक परिवेश को और अच्छा करने के संबंध में स्टाफ को निर्देशित किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के प्राथमिक विद्यालय मुड़िया खेड़ा में निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित थीं, शेष स्टाफ उपस्थित मिला। निरीक्षण के दौरान विद्यालय का भौतिक एवं शैक्षिक परिवेश खराब स्थिति में पाया गया। बीएसए ने कहा कि प्रतीत होता है कि प्रधानाध्यापिका द्वारा विभागीय आदेशों निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। न ही अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। जिसके संबंध में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उच्च प्राथमिक विद्यालय चंद्रपुरा निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय का शैक्षिक एवं भौतिक परिवेश संतोषजनक पाया गया। विद्यालय में स्टाफ द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन सुव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। जिसके लिए उनको और बेहतर तरीके से शिक्षण कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बीएसए श्री प्रवीण कुमार तिवारी ने जिले के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/ इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिक्षक एवम शिक्षिकाओं को निर्देशित करते हुए कहा है कि सभी लोग अपने पूर्ण प्रयास से विद्यालयों का भौतिक एवं शैक्षिक परिवेश उन्नत करने मे अपना सहयोग प्रदान करें।





