लखीमपुर खीरी खजुरिया में नारकोटिक्स विभाग में सीमा सुरक्षा बल और पुलिस के साथ मेडिकल स्टोर रूम पर छापेमारी की. इस दौरान मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा मिला.दवाओं का सैंपल लेकर विभागीय कार्रवाई की जा रही है.

लखीमपुर/खजुरिया (Theuptopvoice) । खीरी जिले मेडिकल स्टोरों पर बिक रही प्रतिबंधित नशीली दवाओं पर कारवाही की गई है. भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के संपूर्णनगर इलाके में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की सूचना आ रही थी, ऐसे में जिलाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी कारवाई की गई.
जिलाधिकारी के निर्देश पर आज दिनांक 27 अगस्त 2023 को नेपाल बॉर्डर स्थित भानपुर खजुरिया क्षेत्र में मय पुलिस बल व 49 बटालियन एसएसबी के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई इस कार्रवाई में 49 बटालियन एसएसबी के एसआई एवं अन्य टीम मेंबर मौजूद रहे इसके अलावा खजुरिया चौकी के हेड कांस्टेबल व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा। नेपाल रोड पर स्थित एकलव्य मेडिकल स्टोर पर संयुक्त छापामार कार्रवाई की गई कार्रवाई के समय काफी मात्रा में नारकोटिक्स एवं साइको टॉपिक औषधियां बरामद की गई फर्म के पास रिटेल लाइसेंस मौजूद थे जिस कारण उपरोक्त पाई गई नारकोटिक्स एवं साइकॉट्रॉपिक औषधियों को सीज किया गया। जिनकी बाजार की कीमत रुपया 30 हजार के ऊपर ह. जिसका क्रय विक्रय बिल फर्म पर मौजूद प्रोपराइटर के द्वारा नहीं दिखाया जा सका. निरीक्षण के समय ही दो संदेह प्रद औषधि के नमूने भी जांच एवं विश्लेषण हेतु सील मोहर किए गए जिनको राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला सेक्टर सी अलीगंज लखनऊ को जांच एवं विश्लेषण हेतु भेजा जा रहा है।





