सरेंडर कर लो बसों को साहब… अनुबंधित बस मालिकान ने की गुहार

लखीमपुर खीरी में डग्गामार बसों के संचालन होने से परेशान अनुबंधित बस मालिकों ने एआरटीओ खीरी से मुलाकात की और अपनी बसों के सरेंडर करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया.

लखीमपुर खीरी (Theuptopvoice)। जिले के अनुबंधित बस मालिकों ने डग्गामार बसों के संचालन किए जाने के विरोध में अपनी बसों को सरेंडर करने के लिए सामूहिक प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर एआरटीओ ने जिले के पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर शीघ्र ही डग्गामार बसों के संचालन को रोकने का आश्वासन दिया.
डग्गामार बसों के संचालन के विरोध में अनुबंधित बसों के स्वामियों ने अपनी बसों के सरेंडर के लिए प्रार्थनापत्र दिया। जिस पर एआरटीओ ने पुलिस कप्तान के साथ वार्ता कर के डग्गामार बसों को बंद करने का आश्वासन दिया। साथ ही अनु .बस मालिकों को पुलिस कप्तान से वार्ता करने को भी कहा। इस मोके पर अनु. बस एसो. के अध्यछ सर्वण गुप्ता , क्षेत्रीय महामंत्री अपूर्वम् मिश्रा, बैजनाथ श्रीवास्तव, विशाल प्रदीप पटेल,के सी मिश्रा, संतोष वर्मा, राजेश गुप्ता,मुदित मिश्रा, ब्रज किशोर वर्मा, गुल्लू राना, मनीष अवस्थी,आदि बस मालिक मौजूद रहे।।

Leave a Comment