बरेली में हुए बवाल के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी को वहां से हटा कर पीएसी की 32 वीं बटालियन में सेनानायक बनाकर भेजा गया है, वहीं सीतापुर के एसपी सुशील घुले चंद्रभान को बरेली का चार्ज मिला है, रविवार को 14 आईपीएस अफसरों को चार्ज बदला गया है. माना जा रहा है कि बरेली में कावड़ यात्रा में हुए बवाल के बाद की गई लाठी चार्ज के चलते बरेली में बदलाव किया गया है.

लखनऊ (theuptopvoice)। शासन ने रविवार देर शाम को अफसरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए बरेली समेत 14 जगहों पर नए अफसरों को तैनात किया है. इनमे प्रभाकर चौधरी भी शामिल हैं, जिन्हे रविवार को दिन में बरेली में कावड़ यात्रा में हुए बवाल के दौरान लाठी चार्ज के चलते हटाया जाना माना जा रहा है।
वहीं सीतापुर से एसपी सुशील घुले चंद्रभान को बरेली एसएसपी और संभल के एसपी चक्रेश मिश्रा को सीतापुर का एसपी बनाया गया है। अमरोहा के एसपी आदित्य लंगेह को आगरा में एसपी रेलवे बनाया गया है। ललितपुर के एसपी अभिषेक कुमार को सिद्धार्थनगर भेजा गया है। अमरोहा के एसपी आदित्य लंगेह को आगरा में एसपी रेलवे बनाया गया है। ललितपुर के एसपी अभिषेक कुमार को सिद्धार्थनगर भेजा गया है। अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत को संभल का एसपी बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय में एसपी क्राइम राठौर किरीट कुमार हरिभाई को 35वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।
जो अन्य ट्रांसफर हुए हैं उनमें कन्नौज के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को अमरोहा का एसपी बनाया गया है। मिर्जापुर के एसपी संतोष मिश्रा को डीजीपी मुख्यालय में एसपी क्राइम बनाया गया है। बांदा के एसपी अभिनन्दन को मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगरा में एसपी रेलवे मोहम्मद मुश्ताक को ललितपुर का एसपी बनाया गया है। सिद्धार्थनगर के एसपी अमित कुमार आनंद को कन्नौज भेजा गया है। चंदौली के एसपी अंकुर अग्रवाल को बांदा भेजा गया है।






