
लखीमपुर से सीतापुर की ओर जा रहे कांवरियों के जत्थे में एक अनुबंधित बस ने टक्कर मार दी जिससे उन्नाव जिले के 48 वर्ष कांवड़िया की मौके पर मौत हो गई, घटना के बाद 300 से ज्यादा कांवड़ियों ने सीतापुर लखीमपुर नेशनल मार्ग को बंद कर हंगामा करना शुरू कर दिया । मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा, समझाने की कोशिश की। बाद में लखीमपुर सदर विधायक योगेश वर्मा और आचार्य संजय मिश्रा के समझाने के बाद कांवाडियों ने रास्ता खोल दिया और तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।

सीतापुर । कन्नौज जिले के कांवरिया की सीतापुर में हुए सड़क हादसे ने जान चली गई। हादसा सीतापु- लखीमपुर नेशनल हाईवे पर हरगांव के पास बेनीगंज गांव के सामने हुआ । हादसे में कांवड़ लेकर आए कन्नौज जिले के 48 वर्षीय अनूप कुमार की मौत हो गई। हादसे ने बाद कांवड़ियों ने रास्ता जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर लखीमपुर के सदर विधायक मौके पर पहुंचे, पुलिस के साथ विधायक और आचार्य संजय मिश्र के समझाने पर कांवड़ियों ने मार्ग खोल दिया। इस दौरान करीब 2 घंटे से ज्यादा समय तक मार्ग जाम रहा।
उन्नाव जिले से एक कांवड़ जत्था 2 अगस्त को गोला के लिए आया था, सोमवार को जत्था वापस जा रहा था, इसी में उन्नाव जिले के अनूप कुमार भी थे, कांवड़ियों का जत्था जैसे ही हरगांव थाना इलाके के बेनी राजा दशरथपुर गांव के पास पहुंचा, इस बीच उधर से गुजर रही बस ने एक कांवड़िए के टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद कांवड़ियों ने शव को रोड पर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया।सूचना पर मौकें पहुंचे पुलिस प्रशासन ने काफी समझने का प्रयास किया। बाद में लखीमपुर सदर विधायक योगेश वर्मा पहुंचे, उन्होंने काफी देर समझाया। मृतक के परिवार को शासकीय अनुदान देने के आश्वासन पर हंगामा बंद हुआ। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।





