
लखीमपुर खीरी (Theuptopvoice)। लखीमपुर कोतवाली इलाके में रात 9 बजे एक बाइक सवार युवक को पैर में गोली मार दी गई। घटना इंदिरा पार्क के पास की बताई जा रही है। pr
फूलबेहड़ के हजरतापुर के रहने वालें मोहम्मद आफताब बतौर संविदा कर्मचारी महिला अस्पताल में कार्यरत हैं। मंगलवार को ड्यूटी के बाद रात 9 बजे महेवागंज के बाहर पंप पर पेट्रोल डलवा कर अपने घर हजरतपुर जा रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक कंडवा पुल इंदिरा पार्क के पास आफताब के मोबाईल नंबर पर एक फोन आने पर बाइक स्लो की, तभी पीछे से बाइक सवार तीन लोग आए, आफताब पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। और मोबाइल पुल की तरफ फेंक दिया।
आफताब अपने साथ अनहोनी होती देख बाइक से भागे, बताते हैं कि बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायर चला दी। गोली पैर में लगी। आफताब गाड़ी से कुछ दूर चलते चले गए। बाद मे आगे गिर गए। उधर से गुजर रहे लोगों की मदद से घर फोन किया। परिवार के लोग आए, और ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। परिवार के लोगों ने एसपी को सूचना दी, तब कोतवाली पुलिस और सीओ ट्रामा सेंटर पहुंचे हैं। पुलिस बयान के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।





