
राजस्व टीमों ने डाला प्रभावित गांवों में डेरा, बांट रहे लंच पैकेट।
प्रभावित गांव पर रखे सतर्क दृष्टि, प्रभावितों को मुहैया कारण हर संभव मदद : एडीएम
लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) । शनिवार को
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार सिंह ने तहसील सदर, विकासखंड फूलबेहड़ अंतर्गत मिलपुरवा बंधे सहित प्रभावित गांव का स्थलीय निरीक्षण किया, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।

एडीएम ने एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह के साथ तहसील सदर के बाढ़ प्रभावित गाँव गोपालपुर, खगईपुर,छोटी कन्धी, नरहर, गूम का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों का दुख दर्द जाना। उन्होंने प्रभावितों से संवाद कर प्रशासन की ओर से हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। एडीएम ने न केवल बाढ़ चौकिया को अलर्ट किया बल्कि उन्हें सक्रियता से संचालित कर प्रभावित गांवों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए मुस्तैद रहने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी राजस्व कर्मी प्रभावित गांव में सतर्क दृष्टि रखकर हर प्रभावित परिवार को अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराएं। यह शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में है।

तहसील सदर के बाढ़ प्रभावित गांवों में एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह के निर्देश सन एवं मार्गदर्शन में राजस्व टीमों द्वारा खगई पुवा, बालूगज, नरहर, मंगलीपुरवा, बवशीपुरवा, इच्छारामपुरवा, जदीदपुवा, रमपुरवा, कुचलिहा, जगन्नाथपुरवा, खमरिया, सिंधिया, मेहंदी, बड़ागाव, बसंहाभूड़ में लंच पैकेट का वितरण अपनी देखरेख में कराया जा रहा है।





