शिखा द्विवेदी बनी तीज क्वीन, हरियाली तीज फेस्टिवल में मची धूम

गुलरिया चीनी मिल के आफिसर्स कॉलोनी में हरियाली तीज का कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में मजेदार गेम हुए, रील मेकिंग प्रोग्राम के साथ कई गेम खेले गए. वहीं हरियाली तीज क्वीन का ताज शिखा द्विवेदी के सिर पर सजा.

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) । बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट गुलरिया में महिला क्लब द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन महिला क्लब अध्यक्ष बबिता सिंह की अध्यक्षता में हुआ।

ऑफीसर्स क्लब में आयोजित किया गया जिसमें तीज क्वीन शिखा द्विवेदी को चुना गया, और रनरअप हेमा बिजलवान रही ।

रील मेकिंग का भी हुआ आयोजन

क्लब सदस्यों द्वारा रील मेकिंग प्रोग्राम किया गया ।जिसमें दो टीमें काला चश्मा व लाल दुपट्टा रहीं। जिसमें काला चश्मा टीम विजेता घोषित की गई । कार्यक्रम में सरोज सिंह, संगीता अहलावत, शिप्रा अग्रवाल, प्रतिभा सिंह, रूपाली सिंह , रीति सिंह , रोली मिश्रा, हेमा बिजलवान आदि क्लब सदस्य उपस्थित रहीं।
वही आयोजन में बच्चों के द्वारा मनमोहक नृत्य वह क्लब सदस्यों द्वारा नृत्य आदि की शानदार प्रस्तुति क्लब अध्यक्ष बबीता सिंह के निर्देशन में की गई।

Leave a Comment