गुलरिया चीनी मिल ने बांटी कहानी की किताबें

गुलरिया चीनी मिल ने बच्चों में वितरण की ज्ञानवर्धक पुस्तके

लखीमपुर खीरी। (Theuptopvoice) । बलरामपुर चीनी मिल की इकाई गुलरिया चीनी मिल में मिल के मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों की ओर से बुधवार को ज्ञानवर्धक पुस्तके पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौसर गुलरिया में करीब 450 बच्चों में वितरण की गई ।

इन पुस्तकों में एक परिवार, सांठ-गांठ “गूँगा, सराय का भूत और इंसाफ के बन्दे नामक पुस्तकों की प्रतियां वितरित की गयी ।
इन पुस्तकों का बांटने का उद्देश्य बच्चों में अच्छे-बुरे की पहचान, बुराई पर अच्छाई की जीत का बौध कराते हुए उनके बौद्धिक विकास में सहायता करना है ।
इस अवसर पर गुलरिया चीनी मिल से मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग के कर्मचारी व विद्यालय के शिक्षक सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment