सहकारिता आंदोलन से विकास की तेज होगी रफ्तार, :मनीष साहनी

भाजपा अवध क्षेत्र संयोजक मनीष साहनी

लखीमपुर खीरी । जिले में सहकारिता आंदोलन को विकास के साथ जोड़कर किसानों महिलाओं व ग्रामीणों को अधिकतम लाभ पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा उक्त विचार भाजपा के अवध क्षेत्र संयोजक मनीष साहनी ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित सहकारिता बैठक को लेकर संबोधित किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे मनीष साहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता के महत्व को भांपते हुए केंद्र में अलग से सहकारिता विभाग बनाया ।इसके प्रथम सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह बनाए गए हैं, उत्तर प्रदेश सरकार में योगी ने सहकारिता को महत्वपूर्ण मानते हुए इसके विकास के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है , जिससे हर वर्ग हर क्षेत्र को लाभ पहुंचेगा । उन्होंने एक सितंबर से 30 सितंबर तक सघन सदस्यता अभियान बहुउद्देशीय पैक्स सदस्यता अभियान को एक माह अर्थात पहले सितंबर 30 सितंबर तक चलाने की घोषणा की। जिसके अंतर्गत योग्य कर्मठ जुझारू कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों को सदस्य बनाया जाएगा,।

उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मनीष साहनी ने कहा शीर्ष नेतृत्व की मंशा है कि सहकारी समितियां में जरूरतमंद लोगों को ऋण वितरण के साथ-साथ कृषि व अनाज खरीद का कार्य सुचारू ढंग से हो । इसके लिए प्रयास किया जा रहे हैं उन्होंने संस्था अभियान में सभी को लक्ष्य के रूप एक माह में अभियान को पूर्ण करने की हिदायत की इससे पहले कार्यक्रम के संयोजक जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार ने जिले में सहकारी बैंक की आर्थिक प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया की उत्तर प्रदेश में जिला सहकारी बैंक अग्रणी स्थान में शामिल है, और यह सब सहकारी समितियों के माध्यम से संपन्न हुआ है। उन्होंने जिले में सहकारिता आंदोलन और गति देने के लिए प्रदेश के सहकारिता मंत्री को धन्यवाद दिया। पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह ने जिले में सहकारिता आंदोलन के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सहकारिता के बिना जिले का समग्र विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम के जिला संयोजक विजय सिंह ने सहकारिता की मूलभूत संरचना के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि खीरी सहकारिता क्षेत्र में भी अग्रणी रहा है ।और इसको और आगे बढ़ाए जाने का प्रयास किया जाएगा अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहकारिता का जिले में परचम लहराने की कार्यकर्ताओं के दम पर घोषणा की। मंचासीन नेताओं ज़िला महामंत्री आशू मिश्रा, संतोष कुमारी संचालक डीसीबी , दुग्ध संघ लखनऊ के डायरेक्टर रमेश चंद्र मिश्र, जिला निबंधक प्रमोद कुमार शुक्ला, जिला सहकारी फेडरेशन अध्यक्ष अनूप शक्ल, क्रयविक्रय समिति के अध्यक्ष राम जी दीक्षित, पूर्व बैक अध्यक्ष पुष्पा सिंह, पूर्व यूपी भूमि विकास बैंक अध्यक्ष सुरजन लाल वर्मा समेत जिले की सभी सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवम संचालकों ने भाग लिया।

Leave a Comment