गदर 2 देखने गए युवक की सिनेमा हाल में ही अचानक हो गई मौत

घटना लखीमपुर खीरी जिले की हैं. वहां फन मॉल में गदर 2 फिल्म लगी हुई है, शहर निवासी 32 साल का युवा व्यवसाई जैसे ही सिनेमा हॉल की सीढ़ियां चढ़ कर पहुंचा, अचानक वो लड़खड़ा कर गिर पड़ा. और उसकी मौत हो गई, मौत का कारण heart attack बताया जा रहा है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

File photo – akshat tiwari

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में फन मॉल में गदर 2 फिल्म देखने पहुंचे 32 साल के मेडिकल व्यवसाई अक्षत तिवारी की अचानक मौत हो गई। मौत के समय का वीडियो सामने आया है, जिसमे साफ दिख रहा है कि एक युवक कान में फोन लगाए अंदर प्रवेश कर रहा है, वो लड़खड़ा जाता है। और फर्श पर गिर जाता है।

जमीन पर गिर पड़े युवक को उठाते मॉल कर्मचारी

अक्षत तिवारी लखीमपुर शहर के द्वारिकापुरी मोहल्ले के रहने वाले थे, वो शनिवार की शाम करीब 7:50 बजे फन मॉल में गदर 2 फिल्म देखने पहुंचे थे, अचानक वो लड़खड़ा कर नीचे गिर गए। सीसीटीवी में दिख रहा हैं कि आस पास के लोग जमीन पर अक्षत को गिरता देख कर अचंभित हो गए। कुछ लापरवाह दूर भी खड़े दिख रहे हैं। मॉल के स्टाफ के लोग मुंह पर पानी के छीटें लगाते दिखे। युवक की हार्ट अटैक से मौत कारण बताया जा रहा है। अक्षत महेवागंज में रजत मेडिकल स्टोर नाम से मेडिकल संचालित करते थे।

अचानक हुई मौत से लोग अचंभित हैं, वहीं सीसीटीवी का वीडियो वायरल होने से तमाम लोग इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि इतने बड़े सिनेमा हॉल या मॉल में अक्षत को सिर्फ मुंह पर पानी के छीटें ही मारते दिख रहे हैं, उसे समय से प्राथमिक ट्रीटमेंट या सीपीआर दिया जाना चाहिए था।

Leave a Comment