Lucknow : राजस्थान में तेली घाणी विकास बोर्ड बनाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत,

तेली समाज के सामाजिक विकास व आर्थिक संवर्धन हेतु राजस्थान में तेली घाणी विकास बोर्ड की स्थापना किए जाने पर तैलिक महासंघ उत्तर प्रदेश की तरफ से धन्यवाद सभा आयोजित कर अजय राय का स्वागत और धन्यवाद कर राकेश राठौर ने अपनी संगठन की एकता दिखाई है।

टीम डिजिटल लखनऊ। तेली समाज के सामाजिक विकास व आर्थिक संवर्धन हेतु राजस्थान में तेली घाणी विकास बोर्ड की स्थापना किए जाने पर तैलिक महासंघ उ.प्र. द्वारा आभार धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक राकेश राठौर ने तैलिक महासंघ उ.प्र. का एक कार्यक्रम आयोजित किया था। दिनांक 27-08-23 को कॉंग्रेस उ.प्र. पार्टी कार्यालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सभी जिलों से संगठन के प्रतिनिधि बुलाए गए थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय राय अध्यक्ष उ. प्र. कॉंग्रेस कमेटी, विशिष्ट अतिथि नकुल दुबे पूर्व मंत्री एवं प्रांतीय अध्यक्ष उ. प्र. कॉंग्रेस कमेटी, दिनेश सिंह महासचिव( प्रशासन) उ. प्र. कॉंग्रेस कमेटी, अनिल यादव संगठन सचिव उ. प्र. कॉंग्रेस कमेटी मौजूद रहे। एवं लोगों को संबोधित किया l

Leave a Comment