Lakhimpur Kheri: अनुबंधित बस हड़ताल मामला, बस संचालकों संग DM और SP ने बैठक कर निकाला ये हल

अनुबंधित बस यूनियन की ओर से घोषित चक्का जाम हड़ताल के ऐलान से सक्रिय हुए प्रशासन ने पदाधिकारी के साथ बैठक की। डीएम और एसपी ने यूनियन को आश्वस्त किया कि अनाधिकृत बसो के संचालक पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

समस्याओं के निदान के आश्वासन पर रक्षाबंधन पर निशुल्क बस सेवा देने पर बनी आम सहमति,

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। मंगलवार की सुबह अनुबंधित बस यूनियन के संचालकों की चक्का जाम किए जाने की घोषणा से प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति से निपटनें के किए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने अनुबंधित बस यूनियन पदाधिकारियो संग वार्ता की. बैठक में समस्याओं के निदान, रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं -बालिकाओं को निशुल्क बस सेवाएं देने पर आम सहमति बनी।

यूनियन की मांग थी कि लखीमपुर से सीतापुर और लखनऊ के बीच चल रही डग्गामार बस और दूसरे वाहन के खिलाफ जब तक कारवाही नही होगी, उनकी बसें चक्का जाम कर खड़ी रहेंगी। डीएम-एसपी के समक्ष यूनियन के पदाधिकारियो ने अपनी समस्याएं रखी, जिसपर अफसरो ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आश्वास्त किया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यूनियन के पदाधिकारी प्रशासन से निरंतर संवाद बनाए रखें, प्रशासन उनकी समस्याओं का निदान करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। आश्वस्त किया कि प्रशासन सघन अभियान चलाकर न केवल नियमों के विचलन पर त्वरित कार्रवाई करेगा बल्कि अनाधिकृत बसों को सीज करेगा।

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि अनुबंधित बस यूनियन के पदाधिकारी नियमित प्रशासन के संपर्क में रहे। पुलिस एवम् प्रशासन यूनियन के साथ मिलकर अनाधिकृत बसो के संचालक पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रशासन के आश्वासन पर अनुबंधित बस यूनियन ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश सरकार की घोषणा के क्रम में सभी महिलाओं, बहनों को निशुल्क यात्रा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता जताई। बैठक में एआरटीओ आलोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक (हरदोई प्रक्षेत्र) अपराजित श्रीवास्तव, एआरएम रोडवेज मुकेश मेहरोत्रा, यातायात निरीक्षक चिरंजीवी मोहन, अनुबंधित बस यूनियन के संरक्षक प्रेम बाजपेई, अध्यक्ष प्रदीप पटेल महामंत्री अपूर्वम मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment