सपा शासन में लगी 29 चीनी मिलों से संवरी है किसानों की तकदीर :पूर्व मंत्री

लोहिया राज नारायण संघर्ष समिति के तत्वाधान में पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह का हुआ जोरदार स्वागत,


लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) । लोहिया राज नारायण संघर्ष समिति के तत्वाधान शनिवार को सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट मेला रोड लखीमपुर में पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह का स्वागत समारोह हुआ। कार्यक्रम में लखीमपुर जनपद के साथ-साथ अन्य जनपद एवं लखनऊ के पदाधिकारी एवं सदस्य इस आयोजन में सम्मिलित हुए

आयोजन में समाज से जुड़ी समस्याओं को समाधान हेतु विचार विमर्श भी किया गया। पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि 2004 से 2007 तक सपा शासन में लगीं चीनी मिलों से प्रदेश के किसानों की तकदीर बदली है। प्रदेश के किसान आज जिस तरक्की की राह पर हैं, उसका आधार गन्ने को खेती है, और इसी खेती को बढ़ावा देने के लिए मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में एक साथ लगीं 29 चीनी मिलें प्रदेश में चीनी उत्पादन में अग्रणी हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रताप सिंह जंगलिया, केशव प्रसाद पूर्व आई आरएस , सुमित खंडेलवाल , सचिन सिंह , राखी पांडे, कासिम अली आदि मौजूद रहे । इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से रजनीश सलूजा , सुमित खंडेलवाल द्वारा किया गया । उज्जवल रमण सिंह ने बताया कि लखीमपुर में समय समय पर एक निश्चित अंतराल पर जन कल्यांण से संबंधित कार्यक्रम होता रहेगा साथ ही उन्होने अयोजक समिति को बधाई भी दी।

Leave a Comment