पंजाब से गोरखपुर तक के पहलवानों ने कुश्ती में दिखाए दांव-पेंच, महिला पहलवान ने अपने पंच से किया चित

स्व0 जसकरन सिंह की याद में उनके पुत्र सीआरपीएफ कमांडो ओमकार सिंह करवाते है दंगल

दंगल में मौजूद दर्जा राज्यमंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह और गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू

लखीमपुर खीरी /पड़रिया तुला। लखीमपुर में राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का पडरिया तुला कस्बे मे आयोजन किया गया। दंगल में मुख्य अतिथि के तौर पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह और गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू मौजूद रहे। प्रतियोगिता में पहलवानों से हाथ मिलाकर शुभारंभ कराया गया।
मुख्य अतिथि लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा खेलकूद प्रतिस्पर्धा मे खेलभावना से होनी चाहिए। इस तरह के आयोजन से व्यक्ति के मन मस्तिष्क का तनाव दूर हो जाता है। मनुष्य को जीवन में नई ऊर्जा मिलती है।


दंगल का पहला मुकाबला बाबा बजरंगी पहलवान अयोध्या व बादल पहलवान कानपुर के बीच हुआ। बाबा बजरंगी पहलवान ने दांवपेच से अपने प्रतिद्वंदी पहलवान को पटकनी दी । वहीं पहलवान टाइगर उत्तराखंड की कुश्ती सोनू पहलवान बनारस से हुई, दोनों पहलवानों ने मैदान में अपने अपने करतब से मुकाबला रोमांचित कर दिया। गूँगा थापा पहलवान नेपाल का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा, उनकी कुश्ती से दर्शकों में जमकर जोश आ गया। गूँगा थापा पहलवान ने मस्ताना पहलवान शाहजहांपुर को पटकनी दी । स्टील बॉडी पहलवान कलियर शरीफ के प्रतिद्वंदी राजेन्द्र पहलवान रायबरेली के मध्य हुआ।


इस मुकाबले का अंतिम मुकाबला महिला पहलवान प्रियंका मेरठ व विशाल पहलवान पीलीभीत के मध्य हुआ, जिसमें महिला पहलवान प्रियंका ने विशाल को पटकनी देते हुए इस मुकाबले को जीत लिया।
इन सभी मुकाबलों की बेहतरीन कमेंट्री मुकेश सिंह पहलवान संडीला ने किया।

पेड़ों पर चढ़ लोगों ने देखा कुश्ती का खेल


इस अवसर पर गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू,भीरा थानाध्यक्ष निराला तिवारी आयोजन मण्डल के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, कार्यक्रम प्रमुख सीआरपीएफ कमांडो ओमकार सिंह,रामजीत सिंह डीएसमोटर्स ,कमलेश कश्यप पूर्व जिला पंचायत सदस्य,धीरेंद्र सिंह मंडल महामंत्री भाजपा,विजय करन,पप्पू राज पडरिया तुला ग्राम प्रधान,रामू गुप्ता रामप्रकाश ,सतेंद्र कुमार भरद्वाज ,सुशील गुप्ता ने पहलवानों को हाथ मिलाकर कुश्ती के लिए हौसला अफजाई की।

Leave a Comment