
लखीमपुर / गुलरिया। गुलरिया चीनी मिल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मनाया गया, इस मौके पर मंदिर को सुंदरता से सजाया गया। मिल के अधिकारी और कर्मचारियों के परिवारों ने मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भजन कीर्तन में हिस्सा लिया।
रात 12 बजते ही हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की.. के जयकारे के साथ जन्म दिवस मनाया। इस मौके पर चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने सभी को कन्हैया के जन्म की बधाई दी।





