लखीमपुर खीरी। भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई जिले के पुलिस लाइन समेत थाना परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए ।
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की,


लखीमपुर खीरी के भीरा, खमरिया हैदराबाद समेत तमाम थानों में मनमोहन साथ सजा की गई थी, एवं भव्य कीर्तन जागरण के साथ नटखट कन्हैया का जन्म उत्सव मनाया गया। भीरा थाना परिसर में हुए कार्यक्रम में थाना प्रभारी निराला तिवारी, खमरिया थाना में प्रभारी अजय राय ने परिसर को मन मोहक सजावट के साथ सजाया।

गली, मोहल्ला, बाजारों में हर तरफ कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची रही। वहीं घरों, मंदिरों में झांकियां सजाई गई। कृष्ण भक्तों ने पूजा पाठ करके व उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया।

खमरिया4 थाने में थानाध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में क्षेत्र के गणमान्य लोग , पत्रकार बन्धु व थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। त्यौहार पर अपने घरों से दूर पुलिस कर्मियों ने इस त्यौहार को पब्लिक के साथ मिलकर मनाया। भीरा थानाध्यक्ष निराला तिवारी ,व बिजुआ चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह यादव ने निघासन से चलकर आई सुंदर सुंदर झांकियों की प्रस्तुति देने वाले बच्चों की टीम को सम्मानित किया। इन झांकियों में 6 माह के बच्चे का भगवान श्रीकृष्ण का बालरूप देखकर लोगो ने खूब सराहना की।





