जेसीआई सप्ताह के तहत खुला मंच प्रश्न का हुआ आयोजन

लखीमपुर शहर में जेसीआई संस्था के तहत आयोजित जैथरा एमरान जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आज खुला प्रश्न मंच का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन में हिस्सा लेती नगर पालिका चेयरमैन ईरा श्रीवास्तव

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) । नगर की सामाजिक संस्था जेसीआई की तरफ से हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी जैथरा एमरान जेसीआई जन सम्पर्क सप्ताह 2023 का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को खुला मंच प्रश्न का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. इरा श्रीवास्तव द्वारा जेसीआई अम्बेलेम एवं शांति के प्रतीक कबूतर उड़ा कर किया गया।

प्रतिभागी को सम्मानित करते आयोजक

नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम 09 सितंबर 2023 से 15 सितंबर 2023 के मध्य किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज दिनांक 09 सितंबर 2023 को नगर पालिका परिषद सभागार में HIIT के सहयोग से उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन खुला प्रश्न मंच का आयोजन अध्यक्ष जेसी सौरभ गुप्ता की अध्यक्षता व सप्ताह संयोजक जेसी शुभम टंडन, सप्ताह प्रभारी जेसी योगेश जोशी, सप्ताह समन्वयक जेसी तुषार गर्ग एवं जेसी अमित मिश्रा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ । जिसका कुशल निर्देशन कार्यक्रम प्रभारी जेसीआई सीनेटर दिनेश कुमार गुप्ता , कार्यक्रम निर्देशक जेसी राहुल माथुर एवं जेसी आलोक शुक्ला द्वारा किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती डॉ. इरा श्रीवास्तव व विशष्ट अतिथि सप्ताह स्पांसर जेसी वासिफ़ खान रहे। जिसके उपरान्त विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के मध्य खुला प्रश्न मंच का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को प्रत्येक प्रश्न के उत्तर देने पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में HIIT एवं हैप्पी डेज स्कूल के बच्चे अभय मिश्रा, सुशील कुमार, वंशिका वाजपेयी, पूर्णिमा तिवारी, अंश चोपड़ा ,शिव अवस्थी, हर्ष पांडे ,इशिका श्रीवास्तव, प्रियंका, अल्ज़ियारा अंसारी, हर्षित गुप्ता आदि बच्चों को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष जेसी कनिष्क बरनवाल , सचिव कुमार उत्कर्ष, मीता गर्ग, सचिन अग्रवाल, कुशाग्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल ,हृतिक साहू , अर्चित महेन्द्रा, अनिमेष गुप्ता, रजत शेखर, कपिल श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अर्जित अग्रवाल, पूजा पुरी चेयर पर्सन जेसीरेट शाखा,मंजीत सिंह चावला, रामजी पुरी, अंकित गुप्ता आदि जेसी सदस्य उपस्थित रहे! !

Leave a Comment