बारिश के चलते स्कूल का कक्ष और बाउंड्री वॉल गिरी, बरसात के कारण स्कूलों में घोषित था अवकाश

पिसावा ब्लॉक के लौकी गांव में प्राथमिक स्कूल का एक कक्ष और बाउंड्री वॉल बारिश के चलते भरभराकर गिर गई. शुक्र है कि बरसात के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित था.जिससे सोमवार को बच्चे स्कूल नहीं आए थे।

साल 2004 में बना कक्ष बारिश में ढहा

सीतापुर (theuptopvoice)। सीतापुर जिले के पिसावा ब्लॉक में बारिश के चलते प्राथमिक विद्यालय लौकी में एक कमरा भरभराकर कर गिर गया, जिससे पास में सटी स्कूल की बाउंड्री वॉल भी ढह गई. शुक्र है कि सोमवार को भारी बारिश के चलते स्कूल में अवकाश घोषित था जिसके चलते बच्चे स्कूल नहीं आए थे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश सिंह का कहना है की प्राथमिक विद्यालय लौकी में जमीदोंज हुआ कक्ष निष्प्रोज्य घोषित किया जा चुका था. दरअसल 2004 में बने इस स्कूल के कक्ष में 6 महीने पहले ही दरारें आने की शिकायत की गई थी । जिसके चलते इस क्लास रूम को और पास में बनी बाउंड्री को काम में नहीं लिया जाता था.

सटे हुए कमरों में चलती है कक्षाएं

सोमवार को अगर अगर भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन छुट्टी घोषित नही करता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल सोमवार 11 सितंबर को बेसिक के स्कूलों में नेट की परीक्षा घोषित थी, जिससे स्कूल में अधिक से अधिक संख्या में छात्रों की मौजूदगी होती। जब सुबह 9:00 बजे हादसा हुआ, उस समय तमाम बच्चे स्कूल में मौजूद होते एक बड़ा हादसा हो सकता था। अब हादसे के बाद तमाम स्कूलों में जर्जर हो चुके भावनाओं को रिपोर्ट मांगी जा रही है.

Leave a Comment