Lakhimpur: गोला में स्कूल की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने उड़ाया लाखों का समान

गोला कोतवाली में नगर क्षेत्र के एक स्कूल में दीवार फांद कर घुसे चोर स्कूल के उपकरण, इनवर्टर, बैट्री, राउटर समेत स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे तक चुरा ले गए . मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है.

लखीमपुर / गोला (theuptopvoice)। कोतवाली गोला इलाके में एक प्राइवेट स्कूल में रविवार की रात को चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर डीवीडी, प्रोजेक्टर, इनवर्टर, बैट्री समेत तमाम उपकरण चुरा ले गए। यहीं नहीं चोरों ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी साथ ले गए। मामले में पुलिस को सूचना दी गई है।

कैमरा के साथ डीवीआर भी ले गए चोर

स्कूल प्रबंधक संजय कुमार तिवारी निवासी मुन्नू गंज का पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर स्कूल है। स्कूल में देखरेख के लिए और सुरक्षा के लिए कई कैमरा भी लगे हैं, रविवार की रात स्कूल की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखे उपकरण चोरी कर लिए। चोरों ने बहुत ही इत्मीनान से स्कूल के कमरों से सामान चोरी किया। चोर स्कूल के कुछ कागजात भी साथ ले गए।

यह सामान हुआ है चोरी

स्कूल में लगे कैमरा, डीवीआर, एलसीडी, प्रोजेक्टर, मॉनीटर, सीपीयू, एंप्लीफायर, माइक्रोफोन,दो बैटरी, इनवर्टर, कैमरा बॉक्स, राउटर और एलेक्सा समेत स्कूल के कागजात भी चोरी कर ले गए।

Leave a Comment