25 सितंबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत की तैयारियों में जुटी भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक)

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक 25 सितंबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत की तैयारियों की तैयारियों में जुटी हैं. गांव गांव किसान से मिलकर महा पंचायत में जिन मुद्दों को उठाया जाएगा, उन्हे किसानों के सामने रखा जा रहा है.

भारतीय किसान यूनियन की बैठक में मौजूद किसान नेता

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। 25 सितंबर को लखनऊ में होने वाली किसान महापंचायत की तैयारी को लेकर भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक गांव – गांव बैठक कर रही है ।

इसी क्रम में गांव त्रिलोक में किसान यूनियन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला महामंत्री जगप्रीत संधू, जिला सचिव संजय वर्मा, बांकेगंज ब्लॉक अध्यक्ष गुरमुख सिंह, लखीमपुर ब्लाक अध्यक्ष सुनील वर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर किसानों को महा पंचायत में होने वाले मुद्दों के बारे में बताया गया।

Leave a Comment