
लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। गोला लखीमपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की जान चली गई। जिनकी पहचान लखीमपुर के शास्त्री नगर निवासी योगेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। पास में मिले कागजात से उनकी पहचान के आधार पर परिवार वालों को सूचित किया गया।
लखीमपुर निवासी योगेंद्र गुप्ता गोला कस्बे के सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज में अध्यापक थे, मंगलवार को वो रोजाना की तरह सुबह बाइक से लखीमपुर से गोला जा रहे थे। रजागंज के पास किसी वाहन की चपेट में आने उनकी बाइक दुर्घटनग्रस्त हो गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरएसएस के पूर्व प्रचारक भीं रहे हैं मृतक शिक्षक
योगेंद्र गुप्ता मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे, पत्नी बेसिक स्कूल में टीचर हैं, काफी लंबे समय से गोला में शिक्षण कार्य कर रहे थे। लखीमपुर से गोला तक रोजाना आना जाना था। हादसे की खबर सुनकर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।





