जैथरा एमरान जेसीआई जन सम्पर्क सप्ताह 2023 के अंतर्गत चौथे दिन टीम ने वृद्धा आश्रम पहुंची, वहां भोजन किट बांटी

लखीमपुर खीरी। जेसीआई लखीमपुर खीरी के द्वारा हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी जैथरा एमरान जेसीआई जन सम्पर्क सप्ताह 2023 के अंतर्गत चौथे दिन टीम सलेमपुर के वृद्धा आश्रम पहुंची।

जेसी सदस्य के जन्मोत्सव पर वृद्धा आश्रम में भोजन उपलब्ध कराने का कार्यक्रम में भोजन दान कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां 81 बुजुर्गों को भोजन किट उलब्ध कराई.
कार्यक्रम में पंकज जी (प्रबंधक वृद्धा आश्रम), पूर्व अध्यक्ष जेसी तुषार गर्ग, योगेश जोशी, राहुल माथुर, कुमार उत्कर्ष, कुशाग्र अग्रवाल , शुभम टंडन ,रितिक साहू, अर्पित, रजत शेखर, डॉक्टर शीला मिश्रा,आलोक शुक्ला, वृद्धा आश्रम के सहयोगी एवं जेसी सदस्य उपस्थित रहे।





