जिले भर में संपन्न हुई नैट परीक्षा, बेसिक स्कूल के बच्चों का होगा गुणवत्ता आंकलन

नब्बे फीसदी बच्चों ने दी परीक्षा, बीएसए समेत एबीएसए ने चेक किया स्कूल

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। जिले में बेसिक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 3 के बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता जांचने के लिए नैट परीक्षा आयोजित की गई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिक और संविलियन विद्यालयों के कक्षा 01 से 03 के नब्बे फीसदी बच्चों ने नैट परीक्षा में प्रतिभाग किया। नैट परीक्षा 09 से 10:30 के मध्य संपन्न हुई। परीक्षा के उपरांत 10:30 से 11:30 के मध्य आकलन प्रपत्रों की स्कैनिंग की गई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने लखीमपुर ब्लाक के संविलियन विद्यालय कालाआम, प्राथमिक विद्यालय कालाआम प्रथम और प्राथमिक विद्यालय गूमचीनी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, एसआरजी और एआरपी ने विद्यालयों का सुपरविजन किया।
परीक्षा में किसी प्रकार की समस्याओं के लिए जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम के सदस्यों ने उनका निराकरण किया। स्टेट लेवल की समस्या के लिए विद्या समीक्षा केंद्र लखनऊ से बात की गयी।
इस परीक्षा में जनपद स्तरीय समस्त अधिकारियों ने भी विभिन्न न्याय पंचायत के विद्यालयों का निरीक्षण किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि नेट परीक्षा के माध्यम से छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा। विभाग की ओर से संचालित निपुण भारत मिशन अभियान के तहत लागू की नई शिक्षा नीति को प्रभावी तौर पर लागू करने के लिए कक्षा एक से तीन तक नौनिहालों के भाषा व गणित विषय में अपेक्षित अधिगत स्तर पर सुधार के लिए लक्ष्य निर्धारित शिक्षण कार्य किया जा रहा है।
सकुशल एवं शुचितापूर्वक परीक्षा संपन्न करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, एसआरजी, एआरपी, शिक्षक, शिक्षिकाओं व पर्यवेक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। और 21 सितंबर 2023 को कक्षा चार से आठ तक के बच्चों के लिए होने वाली नैट परीक्षा के लिए भी इसी प्रकार की समस्त तैयारी के साथ परीक्षा को सकुशल सुचिता पूर्वक संपन्न करने का सभी से आह्वान किया।

Leave a Comment