Lakhimpur: पलिया शारदा पुल पर आमने सामने बस भिड़ीं, कई यात्री घायल

भीरा पलिया के बीच शारदा नदी पुल पर आमने-सामने प्राइवेट बस टकराने से हड़कंप मच गया. पास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का एंबुलेंस से पलिया के सामुदायिक अस्पताल भेजा है. वही दोनों बसें अभी मौके पर पर ही खड़ी हैं.

बस दुर्घटना के बाद का दृश्य

लखीमपुर खीरी/पलिया (theuptopvoice) । पलिया से भीरा जाने वाले मार्ग पर स्थित शारदा नदी पुल पर रविवार दोपहर दो प्राइवेट बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें आधा दर्जन यात्री गम्भीर व एक दर्जन छुटपुट रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया ले जाया गया ।

हादसे में बसों के केबिन आपस में भिड़े, क्या रही वजह

खैरा ट्रांसपोर्ट और गुप्ता ट्रांसपोर्ट की हैं बस

पलिया पुल पर हादसे ने दोनों बसों का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद पुल पर कुछ देर वाहनों का जाम भी लगा रहा। ड्राइवर के मुताबिक पुल पर बारिश के चलते फिसलन आ गई थी, जिससे बस ब्रेक लगाते ही दूसरी तरफ फिसल गई, और सामने से आ रही बस से जा भिड़ी. वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज गति से थी, और ओवरटेक करते समय हादसे का शिकार हुई।

हादसे में 7 यात्री अस्पताल पहुंचे, हल्की फुल्की चोटों से 15 से ज्यादा हुए हैं घायल


बस के आमने-सामने टक्कर होने से कई यात्री घायल हुए हैं, वहीं बस के ड्राइवर को भी चोट आई है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस और डायल 112 पुलिस की गाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया लेकर पहुंची। अस्पताल में चिकित्सकों ने गंभीर घायलों को भर्ती कर सामान्य चोटों वाले लोगों का प्राथमिक उपचार कर घर रवाना किया।
गंभीर घायलों में सुशीला देवी पत्नी रमेश कुमार, ननपूरवा, भीरा, खीरी के अलावा प्यारेलाल पुत्र हजारी ,अंकुर पुरवा, निघासन, काजल पत्नी मूलचंद ,पहाड़पुर मलूकापुर ,भीरा, अमरीक कौर पत्नी बलविंदर सिंह, गंगानगर, तिकुनियां, महेंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह, मोहल्ला किसान, पलिया तथा शोभित पुत्र महेश प्रसाद मघनिया, त्रिलोकपुर, मझगई, खीरी बताया गया है।

Leave a Comment