इस बार गुलरिया चीनी मिल की एक और उपलब्धि रही, बलरामपुर ग्रुप की चीनी मिलों में गुलरिया में सबसे कम ब्रेक डाउन भी रहा. इसके लिए यूनिट हेड ने भगवान विश्वकर्मा पूजा के साथ सभी कर्मचारियों को बधाई दी,

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती गुलरिया चीनी मिल में धूमधाम से मनाई गई. यूनिट हेड ने मुख्य पूजा में हिस्सा लेकर सभी कर्मचारियों को प्रसाद वितरण किया.
गुलरिया यूनिट को मिली बड़ी उपलब्धि
यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने सभी कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस बार पूरे बलरामपुर ग्रुप में गुलरिया चीनी मिल के ब्रेक डाउन सबसे कम रहे. जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं. उन्होंने इस सत्र में भी सभी को मिल कर जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ यूनिट को प्रगति के पथ पर बढ़ाने के लिए जुटने को कहा.

मिल के विभागों में हुई साज सज्जा, पूजा हवन भी हुए

भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर गुलरिया चीनी मिल के सभी विभाग मिल हाउस, ब्वॉयलिग हाउस और डिस्टलरी डिविजन को साज सज्जा के साथ सजाया गया . अधिकारी और कमचारियों ने पूजा और हवन में हिस्सा लिया।






