सरकार के जिम्मेदार मंत्री बयान देते हैं साथ में टाइम लिमिट भी, कि अमुक दिनांक तक हाइवे से छुट्टा पशु हटाकर गौशाला में भेज दिया जाए, या उनका मुकम्मल इंतजाम किया जाए, बांदा जिले से बुधवार को तस्वीर सामने आई , उसका मकसद जो भी है, लेकिन ये बात तय है कि प्रशासन जान गया है कि सड़कों से सभी जानवरों को हटाना मुश्किल है, लगातार हाईवे पर बढ़ रही दुर्घटना के बाद अब लोगों को जागरूक किया जाने लगा है।






