भीरा पुलिस ने वापस लौटाई एक परिवार के चेहरे की मुस्कान

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 24 घंटे में ढूंढा घर से खफा होकर निकले बुजुर्ग को

परिवार के मुखिया को पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढा,

लखीमपुर खीरी/भीरा। खीरी पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान ने एक परिवार के चेहरे से गायब हुई मुस्कान को वापस लौटाई है ।

दरअसल बुधवार 20 सितंबर को भीरा निवासी बुजुर्ग जोगा सिंह (70) अपने घर से नाराज होकर कहीं चले गए थे, पत्नी कुलविंदर कौर ने भीरा पुलिस को सूचना देकर पति को तलाशने में मदद मांगी ।

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बुजुर्ग जोगा सिंह को तलाशने के लिए भीरा कोतवाली इंचार्ज निराला तिवारी ने एक टीम बनाई। टीम में उप निरीक्षक जुबैर अहमद, आरक्षी संजीव, राम अचल को शामिल किया। गुरुवार को भीरा पुलिस की टीम को नाराज जोगा को पलिया में मौजूद होने को सूचना मिली। टीम जोगा सिंह को तलाशकर परिवार के सुपुर्द किया।

Leave a Comment