Lakhimpur : हृदयाघात से शिक्षक का निधन, सुबह तैयार होकर निकल रहे थे स्कूल

लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी निवासी शिक्षक प्रदीप सेन शनिवार की सुबह स्कूल जाने को तैयार हो गए थे, लेकिन अचानक सीने में दर्द उठने से उन्हे अस्पताल ले जाने की तैयारी ही करते रहे, इस बीच उनका निधन हो गया.

नही रहे बिजुआ खीरी में तैनात शिक्षक प्रदीप सेन

लखीमपुर /मैलानी/बिजुआ(theuptopvoice)। लखीमपुर खीरी जिले के बिजुआ ब्लॉक में तैनात शिक्षक प्रदीप सेन का शनिवार की सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । वह मैलानी कस्बे के रहने वाले थे, सुबह स्कूल की तैयारी करके निकले, इस बीच सीने में अचानक दर्द उठी और वह रुक गए। कुछ ही देर में उनका निधन हो गया। शिक्षक संघ के पदाधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी श्री भगवान राव ने प्रदीप सेन के निधन पर शोक जताया है।

मैलानी कस्बे के निवासी प्रदीप सेन 2013 में बिजुआ ब्लॉक के गुलाब टांडा में शिक्षक के पद पर तैनात हुए थे। 2017 में उनका प्रमोशन हुआ, और वह मन्ना टांडा संविलयन विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक बनाए गए। तब से रोज मैलानी से आकर शिक्षण कार्य कर रहे थे ।शनिवार 23 सितंबर 2023 को सुबह 7:00 बजे स्कूल जाने के लिए तैयार हुए थे, कि अचानक उनके दिल में दर्द की शिकायत हुई, कुछ ही देर में उनका निधन हो गया। परिवार में पत्नी के अलावा अलावा एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है , बेटा स्नातक की पढ़ाई कर रहा है।

शिक्षक के निधन की खबर सुनकर खंड शिक्षा अधिकारी श्रीभगवान राव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा, महामंत्री अगम त्रिपाठी, शिक्षक नवनीत, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, पूर्व शिक्षक मातादीन राजवंशी मैलानी पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिवार को सांत्वना दी।

Leave a Comment