Lakhimpur Kheri: गौवंश की टक्कर लगने से ट्राली से टकराए शिक्षक, हुई मौत, खमरिया बीआरसी पर मीटिंग में हिस्सा लेने जाना था

लखनऊ निवासी अमित निगम लखीमपुर खीरी जिले के ईशानगर ब्लॉक में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात थे, शनिवार को स्कूल बंद करने के बाद बाइक से खमरिया मीटिंग में हिस्सा लेने जा रहे थे, तभी हादसे में उनकी जान चली गई। अमित को शनिवार को अपने घर भी जाना था.

एक कार्यक्रम में शिक्षक अमित निगम (लाल घेरे में)

लखीमपुर /खीरी (theuptopvoice) । ईशानगर ब्लॉक में सड़क पर भाग रहे गौवंश एक शिक्षक की बाइक से टकरा गया, बाइक पास से गुजर रही ट्राली से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई।

ईशानगर ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल धुंध कला में तैनात शिक्षक अमित निगम की सड़क हादसे में मौत हो गई। शिक्षक अमित लखनऊ के रहने वाले थे। वो शनिवार को स्कूल बंद करने के बाद खमरिया बीआरसी पर बुलाई गई मीटिंग में जा रहे थे, बताते हैं कि जैसे ही वो खमरिया से पहले महरिया पहुंचे, लिंक रोड पर तेजी से एक गौवंश दौड़ती हुई आकर बाइक से जा टकरा गई, अमित की बाइक पास से गुजर रही ट्राली से टकराई। इस बीच ट्राली का पिछला हिस्सा अमित के पेट जा घुसा । जिससे शिक्षक अमित गिर का अचेत हो गए। पीछे से आए शिक्षको ने अमित को सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आज ही घर जाकर परिवार से मिलने वाले थे अमित

अमित निगम शनिवार को अपने घर जाने वाले थे, वैसे तो रविवार को साक्षरता परीक्षा होने के कारण अमित ने घर जाने का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया था । लेकिन दिन के करीब एक बजे जब साक्षरता परीक्षा केंद्र की लिस्ट आई, उसमें अमित का स्कूल परीक्षा केंद्र नहीं बना था । जिस पर उन्होंने अपने साथी शिक्षक सुनील से बात की, और बताया कि वह बीआरसी पर मीटिंग करके घर चले जाएंगे । सोमवार को सुबह आ जाएंगे । अमित प्राथमिक विद्यालय धुंधकला में पढ़ाते थे, और कटौली में एक घर लेकर किराए पर रह रहे थे, शनिवार को अपने परिवार के पास लखनऊ चले जाते थे। सोमवार की सुबह स्कूल ज्वाइन करते थे। शनिवार को स्कूल के बाद अमित का लखनऊ जाने का कार्यक्रम था लेकिन साक्षरता परीक्षा की मीटिंग के चलते उन्हें बीआरसी जाना पड़ा ।

Leave a Comment