केंद्रीय मंत्री ने सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को बांटे उपकरण


लखीमपुर खीरी । केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा के प्रयास से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा वरिष्ठजनों के लिए ‘‘राष्ट्रीय वयोश्री’’ के अन्तर्गत विकासखण्ड लखीमपुर के सभागार में दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किया गया।


केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत वरिष्ठजनों के लिए आज हमारे जनपद लखीमपुर में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हम सेवा पखवाड़ा मना रहे है। यह पखवाड़ा 02 अक्टूबर 2023 तक चलने वाला है। इसी क्रम में हमारे देश में तरह-तरह के बहुत से ऐसे कार्यक्रम किए जा रहे है जिससे हमारे समाज पर ऐसे लोग जो उपधारा से पीछे छूट गए है या कहीं किनारे हुए है ऐसे सभी लोगों को उनका जीवन सहज और सरल तरीके से बन सके, इसके प्रयास जारी हैं।
उक्त निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 123 वांकिंगस्टीक, 25 टेट्रापॉड, 06 वाकिंग स्टीक के साथ, 06 बैशाखी, 43 चेयर स्टूल कमोड के साथ, 70 सिलिकॉन कुशन, 164 एल0एस0 बेल्ट, 01 सर्वाइकल कॉलर, 248 नी ब्रेस, 44 फुटकेयर, 140 बी0टी0ई0 (कान की मशीन), 19 फोल्डिंगव्हील चेयर, 59 व्हील चेयर कमोड के साथ दिव्यांगजनों को वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा, बी दास, निदेशक (योजना), सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, खण्ड विकास अधिकारी लखीमपुर आलोक वर्मा, धीरज श्रीवास्तव सहायक प्रबंधक, एलिम्को कानपुर, रोहित वर्मा परियोजना अधिकारी, एलिम्को कानपुर, राम नरेश वरिष्ठ सहायक, एलिम्को कानपुर, श्री विमल कुमार सहायक, एलिम्को कानपुर, धीरेंद्र सिंह सहायक, एलिम्को कानपुर, विनीत पाण्डे ऑडियोलॉजिस्ट, एलिम्को कानपुर, सांसद प्रतिनिधि श्री अरविन्द सिंह ‘संजय’, सांसद प्रतिनिधि , जितेन्द्र त्रिपाठी ‘जीतू’ एड0, सांसद प्रवक्ता अम्बरीष सिंह, राहुल चौरसिया, सुरेन्द्र कश्यप, अरूण मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment