एक तरफ ओपीएस की लड़ाई की तैयारी में जुटे शिक्षकों को हाल ही में बिजुआ ब्लॉक के दो साथी शिक्षकों की मौत ने झकझोर दिया है। बुधवार को एक साथी के अंतिम संस्कार कर लौटे शिक्षक नेताओं ने उनके परिवार की मदद का प्रस्ताव रखा,

लखीमपुर खीरी /बिजुआ (theuptopvoice)। एक तरफ शिक्षक अपने भविष्य और परिवार की चिंता करते हुए पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में बिजुआ चार दिनों में दो शिक्षक साथी असमय इस दुनिया से चल बसे, अब उनके परिवार को न तो पेंशन न तो नौकरी मिलनी है, इस हादसे से परिवार कभी उबर नहीं सकता। लेकिन उनके परिवार को कुछ आर्थिक मदद कर बिजुआ के शिक्षक साथियों ने सामाजिक पहल कर एक मिशाल कायम करने जा रहे हैं।
मैलानी निवासी प्रदीप सेन का शनिवार को हार्ट अटैक से निधन हुआ था, पत्नी, बूढ़ी मां, बेटी और एक बेटा है। बेटी की प्रदीप सेन शादी कर चुके थे, इसी दौरान उन्होंने बैंक से पर्सनल लोन भी ले रखा है। बेटे की अभी पढ़ाई चल रही है। परिवार में वही पालनहार थे। ऐसे में अब परिवार के सामने बड़ा संकट आन पड़ा है। कि बूढ़ी मां, पत्नी और बेटे का सहारा कौन बनेगा।
वहीं गोला निवासी सुनील शर्मा की कुछ साल पहले नौकरी लगी थी, सुनील बीमार हुए तो घर वालों ने ऐसी कोई जगह बाकी नही रखी, जहां इलाज के लिए लेकर नही गए। परिवार में जो धन रखा था वो इलाज के लिए लग गया। उधर पिता भी बीमार हैं ,उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। अपने पीछे पत्नी को छोड़ गए हैं।
शिक्षक साथियों ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

बुधवार को गुलरिया के पूर्व माध्यमिक स्कूल में खंड शिक्षा अधिकरी श्रीभगवान राव की मौजूदगी में एक बैठक बुलाई गई थी। जिसमे साथी शिक्षको की अचानक मौत पर शोक जताते हुए, मदद की अपील की गई। शिक्षक प्रदीप सेन की मदद के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा, और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने प्रस्ताव रखा । जिस पर स्वेच्छा से लोग तैयार हुए।





