
लखीमपुर खीरी ( theuptopvoice) । खीरी थाना क्षेत्र में बैंक से रुपए निकाल कर घर जा रहे बीसी संचालक के चचेरे भाई स लूट के मामले में बुधवार को खीरी पुलिस ने खुलासा किया है पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दो बाइक,दो तमंचा, और 60 हजार की नगदी बरामद की है । बरामद बाइक में एक बाइक लूट की रकम से बदमाशों ने खरीदी थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की थी, इस बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह ने लूट का खुलासा किया है। थाना खीरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जगसण निवासी रामप्रताप पुत्र मोहनलाल (वादी राकेश, बीसी संचालक के चचेरे भाई) के साथ इन्डियन बैंक ( शाखा नकहा ) से 1,13,000 रुपये मोटरसाइकिल से अपने घर लाते समय थाना खीरी क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना हुई थी, मामले में मुकदमा लिखा गया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के पश्चात घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
पुलिस टीमों द्वारा थाना खीरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रमही पुल के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों फिरोज अहमद, अशफाक, अयान, मुकेश व अंशु तिवारी को लूट के 60,000 रुपये व घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल व लूट के रुपयों से खरीदी गई 01 मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त अंशु तिवारी घायल हो गया था, जिसका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अंशु तिवारी के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया, जहां कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया






