लखीमपुर : जिले में में एहतराम के साथ निकाला गया जुलूस मोहम्मदी

बड़ी संख्या में सभी धर्मों के लोगों ने शिरकत करते हुए एकता की मिशाल पेश की। गोला में नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू शुक्ला, मोंटी गिरी जुलूस से कदमताल मिलाते दिखे, पलिया में सिख संगठन और समाज के लोगों ने खिदमत पेश की।

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) । बारावफात का त्यौहार पूरे जिले में संजीदगी और शान शौकत के साथ निकाला गया। गोला नगर पालिका चेयरमैन रिंकू शुक्ला ने कस्बे में जुलूस का स्वागत कर साथ में शामिल हुए। वहीं भाजपा नेता मोंटी गिरी भी जुलूस में शामिल रहे

गोला : चेयरमैन ने जुलूस मोहम्मदी पर बरसाए फूल
भाजपा विधायक अमन गिरी के चाचा मोंटी गिरी और चेयरमैन ने जुलूस में कदमताल भी की

पलिया कस्बे में गुरुवार को पलिया नगर के प्रमुख मार्गों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत कर जलूस ए मोहम्मदी बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाला गया।

जिसमें गुरुद्वारा सिंह सभा पलिया व आल इंडिया सिख फेडरेशन के लोगों द्वारा जुलूस का स्वागत करते हुए शिरकत कर रहे लोगों को स्वागत करते चाय नाश्ता पानी आदि की सेवा करते हुए मुस्लिम भाइयों को पगड़ी बांधने की सेवा की।


कई अंजुमन कमेटी के लोगों द्वारा व अकील कबाड़ व्यवसाई,मोहर्रम कबाड़ व्यवसाई पुराना अस्पता रोड,मदीना मस्जिद के निकट फल व्यवसाई सब्बन सहित लोगों द्वारा मीठा,जल,पानी बिस्कुट आदि की जुलूस के दौरान सेवा की।

पगड़ी बांध कर सेवा करते पलिया के सिख समुदाय के लोग

Leave a Comment